हिंदी से अधिक मूल्यवान अंग्रेजी, हिंदी बोलने वाले बेच रहे हैं पानीपुरी: तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री

 तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री पोनमुडी ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि हिंदी बोलने वाले पानीपुरी बेचते हैं. उन्होंने अंग्रेजी को हिंदी से ज्यादा मूल्यवान बताया.






तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री पोनमुडी ने कहा है कि हिंदी बोलने वाले पानीपुरी बेचते हैं. उन्होंने कहा कि जो हिंदी बोल रहे हैं वे कोयंबटूर में पानीपुरी बेच रहे हैं. पोनमुडी ने भारथिअर विश्वविद्यालय, कोयंबटूर में एक दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि एक भाषा के रूप में हिंदी की तुलना में अंग्रेजी अधिक मूल्यवान है. उन्होंने यह दावा किया कि हिंदी बोलने वाले नौकरशाही का काम करते हैं.


हिंदी को अनिवार्य नहीं बल्कि वैकल्पिक होना चाहिए

शिक्षा मंत्री ने कहा कि तमिल छात्र किसी भी भाषा को सीखने के इच्छुक हैं और हिंदी को अनिवार्य नहीं बल्कि वैकल्पिक होना चाहिए. कोयंबटूर के  विश्वविद्यालय के छात्रों को संबोधित करते हुए, तमिलनाडु के उच्च शिक्षा मंत्री पोनमुडी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के लाभकारी पहलुओं को लागू करने का वादा किया. उन्होंने दावा किया कि राज्य सरकार केवल दो-भाषा सिस्टम को लागू करने के लिए संकल्पित थी.


दीक्षांत समारोह में तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि भी शामिल हुए जिनके साथ मंच साझा करते हुए पोनमुडी ने सवाल किया कि हिंदी क्यों सीखनी चाहिए, जबकि अंग्रेजी एक अंतरराष्ट्रीय भाषा के तौर पर पहले से ही सिखाई जा रही है.


तमिलनाडु भारत में शिक्षा प्रणाली में सबसे आगे

पोनमुडी ने दावा किया कि तमिलनाडु भारत में शिक्षा प्रणाली में सबसे आगे है. उन्होंने कहा कि तमिल छात्र किसी भी भाषा को सीखने के लिए तैयार हैं. हालांकि, हिंदी केवल एक वैकल्पिक भाषा होनी चाहिए, अनिवार्य नहीं.


अंग्रेजी हिंदी से अधिक मूल्यवान

पोनमुडी ने व्यंग्यात्मक रूप से यह कहा कि अंग्रेजी हिंदी से अधिक मूल्यवान है. मंत्री ने दावा किया कि हिंदी भाषी नौकरशाही का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा, वे कहते थे कि अगर आप हिंदी पढ़ते हैं, तो आपको नौकरी मिलेगी? क्या ऐसा है! आप कोयंबटूर में देख सकते हैं कि अब पानीपुरी कौन बेच रहा है?

Comments

Popular posts from this blog

WONDER LEAF CBD OIL Reviews - Trick ALERT? IS IT 100 percent CLINICALLY Demonstrated?

Truman CBD Gummies Male Enhancement - LONGER SEXUAL STAYING POWER!

Vialophin - (Truth Exposed 2023) Is it Scam Or Real?